Doubtnut Promotions Sticky

अपने पिता के पास एक पत्र लिखिए जिसमें अपने छात्रावास के अनुभव का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

पूज्य पिताजी
12.02.2020
सादर प्रणाम
परीक्षा भवन
मैं अपने विद्यालय के छात्रावास में रह रहा हूँ। यहाँ वातावरण पढ़ाई का है। हर काम समय पर छात्र करते हैं। सुबह में नहा-धोकर सभी नास्ता करने कैंटीन पहुँचते हैं। नास्ता के बाद 9:30 बजे तक सभी अपनी पढ़ाई करते हैं। 9:30-10:00 बजे के बीच पुस्तकालय में हम सभी समाचार पढ़ते हैं। दस बजे से विद्यालय की पढ़ाई शुरू होती है जो 4:40 तक चलती है। शाम में लंच के बाद सभी छात्र ग्राउंड में 7 बजे तक विभिन्न प्रकार के खेल खेलते हैं। पुन: 7:30 से 9:30 तक सभी पढ़ने लगते हैं। 9:30 में खाना खाने के बाद सभी सोने चले जाते हैं। यहाँ हमारा मन लग रहा है। कई नए दोस्त भी बने हैं।
माताजी को मेरा प्रणाम कहिएगा। शेष सब ठीक है।
आपका ही आज्ञाकारी पुत्र

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions