Doubtnut Promotions Sticky

मिसेल क्या है?

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

जब साबुन को जल में डाला जाता है तो मिसेल का निर्माण क्यों होता है? क्या एथेनॉल जैसे दूसरे विलायकों में भी मिसेल का निर्माण होगा? उत्तर : साबुन को जल में घोलने पर साबुन के कण परस्पर एकत्रित होकर गुच्छों का रूप धारण कर लेते हैं जिसमें लम्बी कार्बन श्रंखला वाला भाग आंतरिक हिस्से में होता है और आयनिक भाग सतह पर होता है| इस संरचना को मिसेल कहते हैं|
साबुन एवं जल दोनों पर आवेश होने के अर्थ में ये समान हैं| साबुन के अणु का एक भाग जलप्रिय होता है और दूसरा भाग नल - विरोधी होता है और यह तेल में घुल जाता है| साबुन को जल में घोलने से साबुन के कण एकत्रित होकर गुच्छों का रूप धारण कर लेते हैं जिसमें जल - विरोधी भाग आंतरिक हिस्से में और जलप्रिय भाग सतह पर बाहर की ओर होता है, इसलिए मिसेल का निर्माण होता है| अध्रुवीय विलायक जैसे एथेनॉल इत्यादि में मिसेल का निर्माण नहीं होता है क्योंकि इसमें जल - विरोधी भाग के लिए आकर्षण नहीं होता है|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions