Doubtnut Promotions Sticky

उपनिवेशावाद से आप क्या समझते हैं ? औद्योगीकरण ने कैसे उपनिवेशवाद को जन्म दिया ?

Text Solution
Verified by Experts

मशीनों के आविष्कार तथा फैक्टरी को स्थापना से उत्पादन में काफी वृद्धि हुई। उत्पादित वस्तुओं की खपत के लिए नए बाजार की आवश्यकता थी। इससे उपनिवेशवाद को बढ़ावा मिला। उपनिवेशवाद में तकनीक रूप से कमजोर देश पर आर्थिक नियंत्रण स्थापित किया जाता है। इसी क्रम में भारत ब्रिटेन के एक विशाल उपनिवेशवाद के रूप में उभरा । संसाधन की प्रचुरता ने उन्हें भारत की तरफ व्यापार करने के लिए आकर्षित किया। भारत ब्रिटेन के लिए एक वृहत् बाजार के रूप में उभरा।
अठारहवीं शताब्दी तक भारतीय उद्योग विश्व में सबसे अधिक विकसित थे। भारत विश्व का सबसे बड़ा कार्यशाला था जो बहुत ही सुन्दर और उपयोगी वस्तुओं का उत्पादन करता था।
1850 ई. के वाद ब्रिटिश सरकार ने अपने उद्योगों को विकसित करने के लिए अनेक ऐसे कदम उठाये जिनकी वजह से इस अवधि में एक के बाद एक देशी उद्योग खत्म होने लगे। ब्रिटिश सरकार द्वारा अपनायी गयी मुक्त व्यापार की नीति की वजह से भारत में निर्मित वस्तुओं पर ब्रिटेन में बिक्री के लिए भारी कर लगा दिया गया। भारत से कच्चा माल निर्यात किया जाने लगा। भारतीय वस्तुओं के निर्यात पर सीमा शुल्क और परिवहन कर लगाया जाने लगा। धीरे-धीरे ब्रिटिश पूँजी से भारत में कारखानों की स्थापना की जाने लगी। सूती वस्त्रों का आयात भी किया जाने लगा। भारत के कुटीर उद्योग मृतप्राय हो गए। एक तरफ जहाँ मशीनों के आविष्कार ने उद्योग एवं उत्पादन में वृद्धि कर औद्योगीकरण की प्रक्रिया की शुरूआत की थी वहीं भारत में उद्योगों के लिए निरुद्योगीकरण की प्रक्रिया आरम्भ हुई। औद्योगीकरण की इस प्रक्रिया ने उपनिवेशवाद को बढ़ावा दिया ।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions