Doubtnut Promotions Sticky

केवल नेत्रहीन छात्रों के लिए :
निम्न पर संक्षिप्त भौगोलिक टिप्पणी लिखें:
(क) भाखरा-नंगल परियोजना ।
(ख) राष्ट्रीय राजमार्ग।

Text Solution
Verified by Experts

(क) भाखरा नांगल परियोजना : यह समतल नदी पर निर्मित न केवल भारत की सबसे बड़ी नदी परियोजना है बल्कि यह विश्व का सबसे ऊँचा बाँध है । इसकी ऊँचाई 225 मीटर है।
इस पर चार शक्ति गृह स्थापित हैं, जो 7 लाख किलोवाट विद्युत उत्पादन कर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरांचल, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान तथा जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों की कृषि एवं औद्योगिक प्रगति में क्रान्तिकारी परिवर्तन ला दिया है।
(ख) राष्ट्रीय राजमार्ग : यह देश के विभिन्न प्रांतों को आपस में जोड़ने का काम करता है। इस दृष्टि से राष्ट्रीय राजमार्ग सं-7 देश का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग है। यह 2369 km की लम्बाई में वाराणसी, जबलपुर, नागपुर, हैदराबाद, बंगलूर एवं मदुरै होते हुए कन्याकुमारी तक फैला हआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग की देखरेख का दायित्व केन्द्र सरकार पर है। देश में 228 राष्ट्रीय राजमार्ग 66590 किमी क्षेत्र में फैले हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions