Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र किस तरह उत्तरदायी एवं वैध सरकार का गठन करता है?

Text Solution
Verified by Experts

लोकतंत्र किस प्रकार के लोगों के प्रति उत्तरदायी है और किस हद तक वैध है इसकी जाँच के लिए निम्न तथ्यों को देखा जा सकता है-
(i) क्या लोकतंत्र में लोगों को चुनावों में भाग लेने और अपने प्रतिनिधियों को चुनने का अधिकार है?
(ii) क्या चुनी हुई सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने से प्रभावी हो पाती है ?
(iii) क्या सरकार द्वारा फैसले शीघ्र लिए आते हैं और फैसले कितने जनकल्याणकारी होते हैं?
उपर्युक्त सवालों के संदर्भ में लोकतंत्र का यदि मूल्यांकन करें तो हम देखते हैं कि लोग चुनाव में भाग लेते हैं। अपने प्रतिनिधियों को चुनने का कार्य करते हैं किन्तु यह देखा जाता है कि आर्थिक एवं सामाजिक दृष्टि से मजबूत लोगों का दबदबा रहता है। बावजूद इसके कि जनता में जागरूकता की वृद्धि एवं व्यापक प्रतिरोध से लगातार सुधार की संभावना बनी रहती है। शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार के कारण आज लोग अपने मताधिकार का बढ़-चढ़कर उपयोग कर रहे हैं। यों भारतीय लोकतंत्र के ढांचागत स्वरूप में कोई बुनियादी परिवर्तन नहीं हुआ है किन्तु लोगों का लोकतंत्र के प्रति आस्था बढ़ा है। आज लोग सिर्फ मताधिकार का ही प्रयोग नहीं कर रहे हैं बल्कि सरकार की निर्णय प्रक्रिया में भी हस्तक्षेप कर रहे हैं। यही कारण है कि सरकार को जनता के प्रति उत्तरदायी बनाना पड़ता है क्योंकि इसे जनता द्वारा नकारने का खतरा बरकरार रहता है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions