Doubtnut Promotions Sticky

सविनय अवज्ञा आंदोलन का वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ गांधी जी के नेतृत्व में 1930 ई. में छेड़ा गया सविनय अवज्ञा आंदोलन दूसरा ऐसा जन आंदोलन था जिसका सामाजिक आधार काफी व्यापक था ।असहयोग आंदोलन की समाप्ति के पश्चात भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में एक शून्यता स्थिति पैदा हो गई थी। परंतु इसी बीच कुछ ऐसे घटनाक्रम की पुनरावृत्ति हुई जिसने मृतप्राय राष्ट्रवाद को एक नया जीवन प्रदान किया।
सविनय अवज्ञा आंदोलन के कारणों को निम्नलिखित रुप से देख सकते हैं :
(i) साइमन कमीशन की नियुक्ति- 1919 ई. के एक्ट को पारित करते समय सरकार ने यह घोषणा की थी कि 10 वर्षों पश्चात पुनः सुधारों की समीक्षा होगी। परंतु समय से पूर्व भी नवंबर 1927ई. में साइमन कमीशन की नियुक्ति हुई जिसके सारे सदस्य अंग्रेज थे।इस कमीशन का उद्देश्य संवैधानिक सुधारों के प्रश्न पर विचार करना था। कमीशन में एक भी सदस्य भारतीय नहीं था। भारत में इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई। प्रदर्शनकारियों ने साइमन वापस जाओ का नारा बुलंद किया। इस प्रकार साइमन कमीशन विरोधी आंदोलन ने तत्कालिक रूप मैं एक व्यापक राजनीतिक संघर्ष को जन्म दिया।
(ii) नेहरू रिपोर्ट - साइमन कमीशन के बहिष्कार के समय तत्कालीन भारतीय सचिव ने भारतीयों को एक ऐसे संविधान के निर्माण की चुनौती दी जो सभी दलों एवं गुटों को मानने हो। कांग्रेस ने फरवरी, 1988 में दिल्ली में एक सर्वदलीय सम्मेलन का आयोजन किया था।इस सम्मेलन में मोतीलाल नेहरू को अध्यक्ष बनाया गया। इस समिति ने ब्रिटिश सरकार से डोमिनियन स्टेट की दर्जा देने की मांग की जिससे कांग्रेस का एक वर्ग असहमत था। यद्यपि नेहरू रिपोर्ट स्वीकृत नहीं हो सका लेकिन इसमें अनेक महत्वपूर्ण निर्णय को जन्म दिया। संप्रदायिकता की भावना जो अंदर थी अब उभर कर सामने आई। मुस्लिम लीग और हिंदू महासभा दोनों ने इसे चलाने में सहयोग दिया। अतः गांधीजी ने इससे निपटने के लिए सविनय अवज्ञा का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
(iii) विश्वव्यापी आर्थिक मंदी का प्रभाव - 1929-30 ई. की विश्वव्यापी मंदी का प्रभाव भारत की अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा पड़ा। मूल्य में बेतहाशा वृद्धि हुई। भारत का निर्यात कम हो गया। अनेक कारखाने बंद हो गए। पूरे देश का वातावरण सरकार के खिलाफ था। इस प्रकार सविनय अवज्ञा आंदोलन हेतु एक उपयुक्त अवसर दिखाई पड़ रहा था।
(iv) समाजवाद का बढ़ता प्रभाव - समाजवाद के बढ़ते प्रभाव के कारण वामपंथी दबाव को संतुलित करने हेतु एक आंदोलन के एक नए कार्यक्रम की आवश्यकता थी।
(v) क्रांतिकारी आंदोलन का उभार - देश में क्रांतिकारी आंदोलन विस्फोटक हो चली थी, ऐसे में देश के नव युवकों के लिए एक नई दिशा में पहल की आवश्यकता थी।
(vi) पूर्ण स्वराज की मांग दिसंबर 1929 ई. के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की गई।26 जनवरी 1930 ई. को पूर्ण स्वतंत्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई। इस प्रकार पूरे देश के में उत्साह की एक नई लहर जागृत हुई। गांधी जी का नहीं मिलेगी। इसलिए हम ब्रिटिश सरकार से यथासंभव शिक्षा कौन किसी भी प्रकार का सहयोग न करने की तैयारी करेंगे और सविनय अवज्ञा एवं कर बंदी तक के साथ सजाएंगे।
(vii) गांधीजी का समझौता वादी रुख- आंदोलन आरंभ करने से पूर्व गांधी ने वायसराय इरविन के समक्ष अपनी 11 सूत्री मांग को रखा और सरकार द्वारा इसे पूरा किए जाने की स्थिति में प्रस्तावित आंदोलन को स्थगित करने की बात कही। इरविन ने गांधी से मिलने से भी इंकार कर दिया इस बीच सरकार का दमन चक्र और भी तेज हो गया। अथवा दे होकर गांधी ने अपना आंदोलन दांडी मार्च से प्रारंभ करने का निश्चय किया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions