भारत में चीनी उद्योग वितरण का वर्णन कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

भारत में चीनी उद्योग वितरण- भारत संसार में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। आधुनिक आधार पर चीनी उद्योग का विकास 1930 में प्रारंभ हुआ जब सारण (बिहार) जिले के मढ़ौरा में एक चीनी मिल की स्थापना की गई। 2008 के सर्वे के अनुसार भारत में चीनी मिलों की संख्या 615 थी। जिसमें सिर्फ महाराष्ट्र में 134 चीनी मिल है।
इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ,गुजरात, हरियाणा, पंजाब तथा मध्य प्रदेश राज्य में चीनी उद्योग का विस्तार है। पिछले कुछ वर्षों में महाराष्ट्र में चीनी मिलों की संख्या बढ़ी है ,इसका मुख्य कारण है ,की यहां की जलवायु गन्ना उत्पादन के अनुकूल है। इसके अतिरिक्त यहां परिवहन की सुविधा तथा सहकारी समितियां है, जो इस उद्योग के फलने-फूलने में सहायक है।

Doubtnut Promotions Banner
|


Topper's Solved these Questions


Similar Questions