Doubtnut Promotions Sticky

हिन्द - चीन उपनिवेश की संथापक का उद्देश्य क्या था ?

Text Solution
Verified by Experts

फ्रांसीसी कंपनियों का उद्देश्य - पिछड़े क्षेत्रों को उपनिवेश बनाना होता था। एशिया में फ्रांस को डच एवं ब्रिटिश कंपनियों से तीव्र प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा था।भारत में वे ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से पिछड़ रहे थे साथ ही चीन में भी उनकी स्थिति असुरक्षित थी।
हिंद- चीन कसेट प्रायद्वीपीय क्षेत्र था या व्यापार एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र था। यह क्षेत्र हिंद महासागर एवं प्रशांत महासागर के मिलन क्षेत्र का अवस्थित था।जिसके कारण इस प्रदेश का नियंत्रण का अर्थ था यूरोप से समुद्री मार्ग द्वारा चीनी, जापान, कोरिया एवं ऑस्ट्रेलिया महादेश तक पहुंचने के मार्ग पर नियंत्रण। साथ ही क्षेत्र मसाला - लॉन्ग, इलायची, दालचीनी इत्यादि के उत्पादन में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता था। यहां पर श्रम के सस्ता होने के कारण फ्रांसीसी लोग गुलाम बनाकर अन्य उपनिवेशों में भेजना एवं गुलाम व्यापार से आर्थिक लाभ हो रहा था।
व्यापारिक लाभ के अलावा 19वीं सदी में औद्योगिक क्रांति के कारण उपनिवेशो का महत्व काफी बढ़ गया था।वे कच्चा माल के आपूर्तिकर्ता के साथ-साथ यूरोपीय उत्पादित वस्तुओं के लिए अच्छा बाजार बन सकते थे। उपनिवेश स्थापना का एक अन्य कारण श्वेत .लोगों का बोझ का सिद्धांत. (White meris burden theory) था। इसके अंतर्गत विश्व के पिछड़े समाजों को सभ्य बनाने का स्वघोषित दायित्व विकसित यूरोपीय देशों पर था।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions