Doubtnut Promotions Sticky

नगर निगम की आय के प्रमुख साधनों को बताइए।

Text Solution
Verified by Experts

नगर निगम की आय के प्रमुख साधन निम्नलिखित हैं-
(i) गृह कर - नगर निगम गृह स्वामियों से उनकी जायदाद के कर के मूल्य का एक निश्चित प्रतिशत गृह कर के रूप में वसूल करता है।
(ii) जलकर - नगर निगम मकान तथा दुकान के कर मूल्य का निर्धारित प्रतिशत लगभग 3% जलकर के रूप में उसके मालिकों से वसूल करता है।
(iii) मनोरंजन कर : नगर निगम द्वारा विभिन्न सिनेमाघरों, नाट्यशाला, थियेटरो, संगीत, सम्मेलनों, सर्कस आदि मनोरंजन के साधनों पर कर लगाया जाता है। मनोरंजन कर नगर निगम की आय का एक प्रमुख साधन है।
इसके अतिरिक्त विज्ञापन संबंधी बैनर, होर्डिंग्स,साइन बोर्ड आदि के लिए भी कर वसूली की जाती है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions