Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय लोकतंत्र की दो चुनौतियों का वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

भारतीय प्रजातंत्र के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं जो निम्नलिखित हैं -
(i) शिक्षा का अभाव - भारत में शिक्षा के कमी है, ज्यादा लोग अशिक्षित हैं। फलस्वरूप जनता प्रजातंत्र का महत्त्व नहीं समझती है। उसे अपने अधिकारों और कर्त्तव्यों की सही जानकारी नहीं होने के कारण सरकार के कामों में दिलचस्पी नहीं ले पाती।
(ii) सामाजिक असमानता - प्रजातंत्र की सफलता के लिए सामाजिक समानता जरूरी हैं हमारे देश में जाति, धर्म, ऊँच-नीच का भेदभाव बहुत अधिक हैं। समाज के लोगों में सहयोग का अभाव है। समाज के सभी लोग अपनी भलाई पर विशेष ध्यान देते हैं।
(iii) आर्थिक असमानता- भारत में आर्थिक असमानता बड़े पैमाने पर है। कुछ लोग ही अमीर है, अधिकतर लोग गरीब है।
(iv) मतदान का दुरुपयोग - भारतीय प्रजातंत्र में भारतीय जनता मतदान के महत्त्व को नहीं समझ पाती। अत: वे अपने मतदान का दुरुपयोग करते हैं। बूथ छापामारी या असामाजिक तत्त्वों के उपद्रव के कारण लोग अपना मतदान ठीक से नहीं कर पाते।
(v) अव्यवस्थित राजनीतिक दल - राजनीतिक दल प्रजातंत्र का प्राण होता है। राजनीतिक दल सुव्यवस्थित ढंग का नहीं होना भारतीय प्रजातंत्र के लिए दुर्भाग्य की बात है। छोटे-छोटे राजनीतिक दल भारतीय प्रजातंत्र के लिए गंभीर समस्या है।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions