Doubtnut Promotions Sticky

राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य बताएं।

Text Solution
Verified by Experts

राजनीतिक दलों के निम्नलिखित प्रमुख कार्य हैं -
(i) नीतियाँ एवं कार्यक्रम तय करना - राजनीतिक दल जनता का समर्थन पाप्त करने के लिए नीतियाँ एवं कार्यक्रम तैयार करते हैं। इन्हीं नीतियों और कार्यक्रमों के आधार पर ये चुनाव भी लड़ते हैं। राजनीतिक दल भाषण, टेलीविजन, रेडियो, समाचारपत्र आदि के माध्यम से अपनी नीतियाँ एवं कार्यक्रम जनता के सामने रखते हैं और मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करते हैं। मतदाता भी उसी राजनीतिक दल को अपना समर्थन देते हैं जिसकी नीतियाँ एवं कार्यक्रम जनता के कल्याण के लिए एवं राष्ट्रीय हित को मजबूत करनेवाली होती हैं।
(ii) लोकतंत्र का निर्माण - लोकतंत्र में जनता की सहमति या समर्थन से ही सत्ता प्राप्त होती है। इसके लिए शासन की नीतियों पर लोकमत प्राप्त होता है और इस तरह के लोकमत का निर्माण राजनीतिक दल के द्वारा ही हो सकता है। राजनीतिक दल लोकमत निर्माण करने के लिए जनसभाएँ, रैलियों, समाचारपत्र, रेडियो, टेलीविजन आदि का सहारा लेते हैं।
(iii) राजनीतिक प्रशिक्षण - राजनीतिक दल मतदाताओं को राजनीतिक प्रशिक्षण देने का भी काम करता है। राजनीतिक दल खासकर चुनावों के समय अपने समर्थकों को राजनैतिक कार्य, जैसे-मतदान करना, चुनाव लड़ना, सरकार की नीतियों की आलोचना करना या समर्थन करना आदि बनाते हैं। इसके अलावा, सभी राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक एवं शैक्षिक गतिविधियाँ तेजकर उदासीन मतदाताओं को अपने से जोड़ने का भी काम करते हैं जिससे लोगों में राजनीतिक चेतना की जागृति होती है।
(iv) दलीय कार्य- प्रत्येक राजनीतिक दल कुछ-संबंधी कार्य भी करते हैं, जैसे-अधिक-से-अधिक मतदाताओं को अपने दल का सदस्य बना, अपनी नीतियाँ एवं कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करना तथा दल के लिए चंदा इकट्ठा करना, आदि।
(v) चुनावों का संचालन - जिस प्रकार लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था में राजनीतिक दलों का होना भी आवश्यकता है, उसी प्रकार दलीय व्यवस्था में चुनाव का होना भी आवश्यक है। हमें पहले से यह जानकारी प्राप्त है कि सभी राजनीतिक दल अपनी विचारधाराओं और सिद्धांतों के अनुसार कार्यक्रम एवं नीतियाँ तय करते हैं। यही कार्यक्रम एवं नीतियाँ चुनाव के दौरान जनता के पास रखते हैं जिसे चुनाव घोषण-पत्र कहते हैं। राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों को खड़ा करने और कई तरीके से उन्हें चुनाव जिताने का प्रयत्न करते हैं। इसीलिए राजनीतिक दल का एक प्रभुत्व कार्य चुनाव का संचालन है।
(vi) शासन का संचालन - राजनीतिक दलों चुनावों में बहुमत प्राप्त करके सरकार का निर्माण करते हैं। जिस राजनीतिक दल को बहुमत प्राप्त नहीं होता है वे विपक्ष में बैठते हैं जिन्हें विपक्षी दल कहा जाता है। जहाँ एक ओर सत्ता पक्ष शासन का संचालन करता है। वहीं विपक्षी दल सरकार पर नियंत्रण रखता है और सरकार को गड़बड़ियाँ करने से रोकता है।
(vii) सरकार एवं जनता के बीच मध्यस्थता का कार्य - राजनीतिक दल का एक प्रमुख कार्य है। जनता और सरकार के बीच मध्यस्थता करना। राजनीतिक दल की जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को सरकार के सामने रखते हैं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को जनता तक पहुँचते हैं। इस तरह राजनीतिक दल सरकार एवं जनता के बीच पुल-निर्माण का कार्य करते हैं।
(viii) गै-राजनीतिक कार्य- राजनीतिक दल न केवल राजनैतिक कार्य करते हैं बल्कि गैर-राजनीतिक कार्य भी करते हैं, जैसे प्राकृतिक आपदाओं-बाढ़ सुखाड़, भूकम्प आदि के दौरान राहत-संबंधी कार्य आदि।
अत:, उपर्युक्त प्रमुख कार्य राजनीतिक दलों के लिए आवश्यक हैं, तभी वे लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था में अपनी साख बना सकते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions