Doubtnut Promotions Sticky

भावी समाज में लोकतंत्र की जिम्मेवारी और उद्देश्य पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें |

Text Solution
Verified by Experts

भावी समाज में विभिन्नताएँ और विभाजन मौजूद हैं | अतः, लोकतंत्र का दायित्व है कि सम्पूर्ण सामाजिक विभिन्नताओं, अंतरों और असमानताओं के बीच सामंजस्य बैठाकर उनका सर्वमान्य हल ढूँढ़ने की कोशिश करे | वर्तमान समाज में सामाजिक विभाजन की गहरी पैठ बनी हुई है | सम्पूर्ण राजनीति इन विभाजनों द्वारा नियंत्रित हो रही हैं | भारत की सारी जातियाँ व उपजातियों सत्ता में भागीदारी के लिए उचित प्रतिनिधित्व की मांग कर रही हैं
राजनीति में धर्म व सम्प्रदाय का भी महत्त्वपूर्ण स्थान है | धर्म भी सामाजिक विभाजन का आधार है | लोकतंत्र में हर व्यक्ति को एक धार्मिक समुदाय के रूप में अपनी जरूरतों, हितों तथा न्यायसंगत माँग उठाने का अधिकार होना चाहिए | राजनैतिक सत्ता को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए | लेकिन धार्मिक भेदभाव, शोषण व अत्याचार पर अंकुश भी लगाना चाहिए |
देश की आधी आबादी अर्थात् महिलाओं के प्रति भी राजनीतिक दल व सत्ता को जवाबदेह होना चाहिए | इन्हें भी सत्ता में उचित भागीदारी दी जानी चाहिए |
उपर्युक्त विवरण से स्पष्ट है कि भावी समाज में लोकतंत्र की जिम्मेवारी काफी बढ़ गई | समाज में विभिन्नताएँ और सामाजिक विभाजन बनी रहेगी | विभिन्न समुदायों द्वारा अपने हितों के लिए संघर्ष होता रहेगा | अत:, इनके बीच सामंजस्य स्थापित करना, उनकी मांगों पर न्यायपूर्ण विचार करना, विवादों का सर्वमान्य हल ढूँढना और समाज को तोड़नेवाले विचारधाराओं पर नियंत्रण स्थापित करना लोकतंत्र का महत्त्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए | इन उद्देश्यों को प्राप्त कर ही लोकतंत्र सफलता के सोपान पर चल सकता है |

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions