Doubtnut Promotions Sticky

विश्व के लिए भारत सेवा प्रदाता के रूप में किस तरह जाना जाता है ? उदाहरण सहित लिखें |

Text Solution
Verified by Experts

भारत एक ऐसा देश है जहाँ मानवीय हाथ ( शक्ति) बहुत है| इस कारण भारत विश्व के सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करता है| यद्यपि भारतीय क्षेत्रों की विभिन्न सेवाओं में जैसे होटल व्यवसाय, परिवहन, संचार क्षेत्रों आदि में तेजी से विस्तार हुआ है | वर्ष 2003 - 04 में इसका योगदान 5.6 % था वहीं 2006 - 07 में बढ़कर लगभग 11.2 % हो गया | आज उदारीकरण के दौर में निजी अस्पताल, स्कूल, परिवहन, होटल आदि की माँग बढ़ गई है| आज कई ऐसे व्यावसायिक प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना हो गई जो सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान कर वैश्वीकरण के प्रभाव से आज भारतीय अर्थव्यवस्था पर काफी प्रभाव पड़ा है| दूसरी ओर सरकार की बदलती नीति के कारण भी अर्थव्यवस्था में तेजी आयी है| अभिलेखांकन, वित्तीय जगत, बैंकिंग, व बीमा, चिकित्सा, अभियंत्रण आदि ऐसी अनेक सेवाएँ हैं जिनका उपयोग यूरोपीय तथा अमरीकी राष्ट्र भारतीय कार्यकर्ताओं के रूप में कर रहे हैं| भारत आज आई. टी. सेक्टर में प्रथम स्थान की और अग्रसर है| यहाँ के कुशल एवं प्रशिक्षित व्यक्ति विदेशों की विभिन्न इकाइयों में योगदान निभा रहे हैं| कई ऐसे यूरोपियन संघ के राष्ट्र हैं जो भारत की कई छोटी - छोटी कम्पनियों और संस्थाओं से सेवाएँ प्राप्त कर रहे हैं|

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions