Doubtnut Promotions Sticky

कहानी के आधार पर प्रमाणित करें कि उड़ीसा का जनजीवन बाढ़ और सूखा से काफी प्रभावित है।

Text Solution
Verified by Experts

उड़ीसा का जनजीवन बाढ़ और सूखा से काफी प्रभावित है। वहां तीन-तीन बड़ी-बड़ी नदियां है-महानदी, ब्रह्माणी और वैतरणी। नदियों की अनेक सहायक नदियां है। जिस साल ज्यादा वर्षा होती है, उस साल उड़ीसा की सभी छोटी बड़ी नदियां उफन जाती है और सारा जनजीवन बाढ़ के कारण त्रस्त हो उठता है। जिस साल वर्षा नहीं होती, उस साल उड़ीसा के लोगों को सूखा का सामना भी करना पड़ता है। कहानी की नायिका लक्ष्मी को बाढ़ और सूखा का कष्ट अनुभव किया है।एक साल लक्ष्मी ने हल किराए पर लेकर बीघे भर जमीन में खेती करवाई थी। पानी के अभाव में धान के हरे भरे सभी कोमल पौधे धूप में भूलकर स्वाहा हो गए।एक साल अतिवृष्टि के कारण दलेइ बांध टूट गया, सर्वत्र बाढ़ की विनाश लीला का अदृश्य गूंज उठा। मनुष्य की आवाज उसके शब्द, आनंद कोलाहल सब रेत में दफन हो गए। एक साल तो भीषण बाढ़ के कारण पूरा गांव ही बर्बाद हो गया। उसने लक्ष्मी की दोनों बेटियों तथा दूध मुहे बालक को निगल लिया।

|
Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions