Doubtnut Promotions Sticky

क्लासिकी रूप में किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर किसी भी कक्षा में हो सकता है । तब प्ररूपी परमाण्वीय साइज किससे निर्धारित होता है? परमाणु अपने प्ररूपी साइज की अपेक्षा दस हजार गुना बड़ा क्यों नहीं है? इस प्रश्न ने बोर को अपने प्रसिद्ध परमाणु मॉडल, जो आपने पाठ्यपुस्तक में पढ़ा है, तक पहुंचने से पहले बहुत उलझन में डाला था। अपनी खोज से पूर्व उन्होनें क्या किया होगा, इसका अनूकरण करने के लिए हम मूल नियतांकों की प्रकृति के साथ निम्न गतिविधि करके देखें कि क्या हमें लंबाई की ‌विमा वाली कोई राशि प्राप्त होती है, जिसका साइज, लगभग परमाणु के ज्ञात साइज (~1010m) के बराबर है।
(a) मूल नियतांकों e,me और c से लंबाई की विमा वाली राशि की रचना कीजिए। उसका संख्यात्मक मान भी निर्धारित कीजिए।
(b) आप पाएंगे कि (a) में प्राप्त लंबाई परमाण्वीय विमाओं के परिमाण की कोटि से काफी छोटी हैं इसके अतिरिक्‍त इसमें c सम्‍मिलित है। परंतु परमाणुओं की ऊर्जा अधिकतर अनापेक्षिपीय क्षेत्र में है जहां c की कोई अपेक्षित भूमिका नहीं है। इसी तर्क ने बोर को c का परित्याग कर सही परमाण्वीय साइज को प्राप्त करने के लिए कुछ अन्य देखने के लिए प्रेरित किया। इस समय प्लांक नियतांक h का कहीं और पहले ही आविर्भाव हो चुका था। बोर की सूक्ष्मदृष्‍टि ने पहचाना कि h,me से ही लंबाई की विमा वाली किसी राशि की रचना कीजिए और पुष्‍टि कीजिए कि इसका संख्यात्मक मान, वास्तव में सही परिमाण की कोटि का है।

Video Solution
Text Solution
Verified by Experts

The correct Answer is:(a) राशि (e24πεmc2) की विमा लंबाई की विमा है। इसका मान 2.82×1015m है जो प्ररूपी परमाण्वीय आमान से काफी कम है।
(b) राशि 4πε0(h/2π)2me2 की विमा लंबाई की विमा है। इसका मान 0.53×1010m है जो परमाण्वीय साइजों को कोटि का है। ध्यान दीजिए कि विमीय तर्क वास्तव में यह नहीं बता सकते कि हमें सही साइज प्राप्त करने के लिए h के स्थान पर 4π और h2π प्रतिस्थापित करना चाहिैए।

|
Answer

Step by step video, text & image solution for क्लासिकी रूप में किसी परमाणु में इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर किसी भी कक्षा में हो सकता है । तब प्ररूपी परमाण्वीय साइज किससे निर्धारित होता है? परमाणु अपने प्ररूपी साइज की अपेक्षा दस हजार गुना बड़ा क्यों नहीं है? इस प्रश्न ने बोर को अपने प्रसिद्ध परमाणु मॉडल, जो आपने पाठ्यपुस्तक में पढ़ा है, तक पहुंचने से पहले बहुत उलझन में डाला था। अपनी खोज से पूर्व उन्होनें क्या किया होगा, इसका अनूकरण करने के लिए हम मूल नियतांकों की प्रकृति के साथ निम्न गतिविधि करके देखें कि क्या हमें लंबाई की ‌विमा वाली कोई राशि प्राप्त होती है, जिसका साइज, लगभग परमाणु के ज्ञात साइज (~10^(-10)m) के बराबर है। (a) मूल नियतांकों e,m_(e) और c से लंबाई की विमा वाली राशि की रचना कीजिए। उसका संख्यात्मक मान भी निर्धारित कीजिए। (b) आप पाएंगे कि (a) में प्राप्त लंबाई परमाण्वीय विमाओं के परिमाण की कोटि से काफी छोटी हैं इसके अतिरिक्‍त इसमें c सम्‍मिलित है। परंतु परमाणुओं की ऊर्जा अधिकतर अनापेक्षिपीय क्षेत्र में है जहां c की कोई अपेक्षित भूमिका नहीं है। इसी तर्क ने बोर को c का परित्याग कर सही परमाण्वीय साइज को प्राप्त करने के लिए कुछ अन्य देखने के लिए प्रेरित किया। इस समय प्लांक नियतांक h का कहीं और पहले ही आविर्भाव हो चुका था। बोर की सूक्ष्मदृष्‍टि ने पहचाना कि h,m_(e) से ही लंबाई की विमा वाली किसी राशि की रचना कीजिए और पुष्‍टि कीजिए कि इसका संख्यात्मक मान, वास्तव में सही परिमाण की कोटि का है। by Physics experts to help you in doubts & scoring excellent marks in Class 12 exams.

Updated on:21/07/2023

Topper's Solved these Questions


Similar Questions