Doubtnut Promotions Sticky

सत्याग्रह के विचार का क्या अर्थ है ? महात्मा गाँधी द्वारा सफलतापूर्वक चलाए गए सत्याग्रह आंदोलन का वर्णन कीजिए। (उत्तर 100-125 शब्दों में दें।)

Text Solution
Verified by Experts

(i) सत्याग्रह एक आधुनिक राजनीतिक दर्शन है जिसका प्रतिपादन महात्मा गाँधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्षों मे किया। (ii) सत्याग्रह के विचार में सत्य की शक्ति पर आग्रह और सत्य की खोज पर जोर दिया जाता है। इसका सीधा अर्थ यह था कि सच्चे उद्देश्यों के लिए अन्यायी के खिलाफ किसी प्रकार के शारीरिक बल के प्रयोग की आवश्यकता नहीं है। (iii) प्रतिशोध की भावना या आक्रामकता का सहारा लिये बिना, केवल अहिंसा के बल पर अन्यायी की चेतना को जागृत कर उद्देश्य की प्राप्ति की जा सकती है। अहिंसा, सत्याग्रह का मूल मंत्र था। (iv) अहिंसा के बल पर उत्पीड़क अथवा अन्यायी को सत्य को स्वीकार रा करने के लिए विवश करना ही सत्याग्रह है, क्योंकि अन्ततः सत्य की - ही विजय होती है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions