Doubtnut Promotions Sticky

परंपरागत वर्षा जल संग्रहण की पद्धतियों को आधुनिक काल में अपनाकर जल संरक्षण एवं भंडारण किस प्रकार किया जाता है ? (उत्तर 100-125 शब्दों में दें।)

Text Solution
Verified by Experts

परंपरागत वर्षा जल संग्रहण की पद्धतियों में कुएँ, झील, तालाब, बावलियाँ आदि प्रमुख हैं। गाँवों में इन पद्धतियों को अपनाकर जल संरक्षण एवं भंडारण किया जा रहा है। पश्चिमी राजस्थान में पीने का जल एकत्रित करने के लिए .छत वर्षा जल संग्रहण. की पारंपरिक विधि अत्यंत सफल शहरों में आज जब जल-स्तर तेजी से घटता जा रहा है, छत वर्षा जल-संग्रहण अत्यावश्यक हो गया है। वर्षा का जल छतों से बह कर नालों नदियों से होता हुआ समुद्र में चला जाता है। छतों पर पड़ने वाले वर्षा जल को अगर अपनी भूमि में संग्रहित कर लिया जाय तो जल स्तर के गिरने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। वर्षा के जल को छतों से निम्नांकित प्रकार से संग्रहित किया जा सकता (i) वर्षा जल को एकत्र करने के लिए पी.वी.सी. पाइपों का इस्तोमल किया जाता है। (ii) एकत्रित जल को, भूमिगत पाइपों के द्वारा टैंकों, हीजों या गड़ों तक ले जाया जाता है। अतिरिक्त जल जमा होने पर उसे कुओं में संग्रहीत किया जाता है। शिलांग एवं तमिलनाडु में छत वर्षा जल संग्रहण विधि सफलतापूर्वक काम कर रही है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions