भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव पर टिप्पणी लिखें। (उत्तर 100-125 शब्दों में दें।)
भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव (Impact of globalisation on Indian agriculture)- .. (i) ब्रिटिश शासन में भारतीय कृषि वैश्वीकरण से प्रभावित थी। भारतीय
किसान दक्षिण भारत में मसाले और कपास उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित किये गये। वे व्यापारिक फसलें जैसे नील, चाय, कहवा, तम्बाकू आदि पैदा करने के लिए भी प्रोत्साहित किये गये क्योंकि इन उत्पादों की यूरोप के बाजार में भारी माँग थी। (ii) बिहार किसान नील की खेती करने के लिए बाध्य किये गये। भारतीय किसान अपने लिए खाद्यान्न नहीं उगा सकते थे। (iii) आधुनिक समय में 1990 ई० के बाद वैश्वीकरण का युग आया और उसने विश्व के आर्थिक परिवेश को ही बदल दिया । इसमें भारत भी सम्मिलित था। भारत चावल, कपास, रबर, चाय, कहवा, मसाले का विश्व में प्रमुख उत्पादक है। विश्व बाजार में कड़ी प्रतियोगिता है। इसलिए भारतीय किसान अपने उत्पाद की लागत (खर्च) भी नहीं प्राप्त कर पाते जबकि विकसित देशों ने अपने किसानों को गेहूँ और अन्य फसलें उगाने के लिए आर्थिक सहायता दी है। इसलिए वे कृषि उत्पाद कम मूल्य पर निर्यात करते हैं।
(iv) उच्च उत्पाद वाली किस्मों के बीज, रासायनिक खाद और कीटनाशक, सिंचाई सुविधाएँ फसलों के उत्पादन के लिये आधारभूत सुविधाएँ हैं। भारतीय कृषि में पिछले दशकों में काफी परिवर्तन हुए हैं। सबसे अधिक परिवर्तन 1960 ई० में उच्च उत्पाद वाली किस्मों के बीजों से हुआ। इससे कई गुना निवेश साधनों व बाजार आदि सुविधाओं में बढ़ गया। इस विकास ने कृषि उत्पादकता को बढ़ा दिया तथा बाजार में खाद्यान्न की आपूर्ति बढ़ गई। हरित क्रान्ति के बाद श्वेत क्रान्ति आयी फिर पीली और नीली क्रान्ति आई जिससे दूध, तिलहन और मछली उत्पादन में वृद्धि हुई। (v) जहाँ तक बाह्य व्यापार का सम्बन्ध है, 1990 ई० के दशक में कृषि व्यापार में कुछ नियमों में ढील दी गई जो 1991 ई० के सुधार के बाद भी लागू रही । इसके बाद उदारीकरण के अंतर्गत अनेक सुधार हुए । अब कुछ मदों जैसे कपास, प्याज आदि को छोड़कर सभी कृषि उत्पादों का निर्यात किया जाने लगा।
Similar Questions
कमरतोड़ महँगाई विषय पर दिए गए संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-
• महँगाई के कारण •समाज पर प्रभाव
• व्यावहारिक समाधानView Solutionनिम्नलिखित विषयों में से किसी एक पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए :
कम्प्यूटर हमारा मित्र
• क्या है
• विद्यार्थियों के लिए उपयोग
• सुझावView Solutionहरिहर काका' कहानी के आधार पर बताइए कि एक महंत से समाज की क्या अपेक्षा होती है? उक्त कहानी में महंतों की भूमिका पर टिप्पणी कीजिए। उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
View Solutionप्रश्न के उत्तर लगभग 30-40 शब्दों में लिखिए :
'तोप' कविता के में विरासत में मिली चीज़ों के महत्त्व पर अपना दृष्टिकोण लिखिए।View Solutionविषय पर दिए गए संकेत-बिन्दुओं के आधार पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-
अनुशासन क्यों?
* अर्थ
* आवश्यकता
* प्रभावView Solutionवैश्वीकरण का कृषि पर प्रभाव |OMR
41:13View Solutionवन कानून और कृषि|शिकारियों पर प्रभाव|OMR
39:39View Solutionअभिक्रिया के वेग पर ताप का प्रभाव
01:23:46View Solution