Doubtnut Promotions Sticky

लोकतंत्र किन स्थितियों में सामाजिक विविधता को संभालता है और उनके बीच सामंजस्य बैठाता है ? (उत्तर 100-125 शब्दों में दीजिए।)

Text Solution
Verified by Experts

(i) सामाजिक विविधता एक अनिवार्य परिस्थिति है। एक लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक विविधताओं को सँभालने की सुनिश्चित प्रक्रिया पर आधारित होती है। अतः लोकतांत्रिक व्यवस्था में सामाजिक विविधता गंभीर टकराव या हिंसक रूप नहीं ले पाती।
(ii) लोकतंत्र में सामाजिक विविधता को सम्मानपूर्वक देखा जाता है तथा उनमें सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया जाता है।
(iii) लोकतंत्र का सीधे-सीधे अर्थ बहुमत की राय से शासन करना नहीं है। बहुमत को सदा ही अल्पमत का ध्यान रखना होता है। तभी सरकार जन-सामान्य की इच्छा का प्रतिनिधित्व कर पाती है।
(iv) बहुमत के शासन का अर्थ धर्म, नस्ल अथवा भाषाई आधार के बहुसंख्यक समूह का शासन नहीं होता । लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार द्वारा किसी-न-किसी अवसर पर बहुमत का हिस्सा बनने का मौका मिलता है।
(v) लोकतंत्र में अल्पमत राजनीतिक दल तथा बहुमत प्राप्त राजनीतिक दूल का महत्त्वपूर्ण स्थान है। दोनों पक्ष एवं विपक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं। गम्भीर मतभेद के बावजूद वे देश के विकास में सामंजस्य बैठाते हैं और जनकल्याण के नीति-निर्धारण में अपना योगदान करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions