Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय लोकतंत्र की प्रमुख चुनौतियों का वर्णन कीजिए । (उत्तर 100125 शब्दों में दं।)

Text Solution
Verified by Experts

लोकतंत्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ
(i) लोकतंत्र की स्थापना : विश्व के एक चौथाई हिस्से में अभी भी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था नहीं है। इस हिस्से के देशों में गैर-लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करने, सत्ता पर सेना के नियंत्रण को हटाने तथा एक संप्रभु तथा सक्षम, शासन व्यवस्था स्थापित करने की चुनौती महत्त्वपूर्ण है।
(ii) लोकतंत्र का विकास एवं विस्तार : जिन देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था है वहाँ लोकतंत्र के विकास एवं विस्तार का प्रश्न महत्त्वपूर्ण है। इस संदर्भ में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के सामने स्थानीय सरकारों को अधिकार संपन्न बनाने, संघ के सिद्धांतों को व्यावहारिक स्तर पर लागू करने, महिलाओं तथा अल्पसंख्यक समूहों की उचित भागीदारी को सुनिश्चित करने आदि जैसी चुनौतियाँ हैं।
(iii) लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुधारना तथा मजबूत बनाना : विश्व में जहाँ कहीं भी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है, उसके सामने लोकतंत्र को मजबूत करने की महत्त्वपूर्ण चुनौती है। इसमें लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्य पद्धति को सुधारना तथा मजबूत करना है ताकि लोगों की भागीदारी और नियंत्रण में वृद्धि हो। (iv) भ्रष्टाचार, वंशवाद, कट्टरवाद एवं तानाशाही प्रवृत्ति से लोकतंत्र की रक्षा : कई देशों के अपार जन-समर्थन के कारण शासक वर्ग भ्रष्टाचार, कट्टरवाद, वंशवाद एवं तानाशाही प्रवृत्ति को अपना लेते हैं। एक सफल लोकतंत्र को इनसे बचना आवश्यक है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions