Doubtnut Promotions Sticky

फ्रांस द्वारा वियतनाम में पश्चिमी शिक्षा के नये स्कूलों की मुख्य विशेषताएँ क्या थीं?

Text Solution
Verified by Experts

(i) नयी शिक्षा व्यवस्था में विज्ञान, स्वच्छता तथा फ्रांसीसी भाषा पर विशेष बल दिया जाता था।
(ii) पश्चिमी शिक्षा के साथ इन स्कूलों में पश्चिमी शैली को भी बढ़ावा दिया जाता था जैसे छोटे-छोटे बाल रखने की शैली।
(iii) इन स्कूलों में पश्चिमी कपड़े पहनने और टेनिस जैसे पश्चिमी खेल खेलने पर बल दिया जाता था।
(iv) परंपरागत वियतनामियों के लिए बालों का वही महत्व था जो सिर का होता है। अतः इन नए स्कूलों की स्थापना से वियतनामी परम्परागत संस्कृति को गहरा आघात लगा।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions