Doubtnut Promotions Sticky

साइमन कमीशन क्या था ?भारत में उसका विरोध क्यों किया गया?

Text Solution
Verified by Experts

(i) 1927 ई. में ब्रिटेन की टोरी सरकार ने भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन के जबाव में एक वैधानिक आयोग का गठन किया जिसे साइमन कमीशन के नाम से जाना जता है। इस कमीशन के अध्यक्ष सर जॉन साइमन थे।
(ii) इस आयोग का कार्य भारत में संवैधानिक व्यवस्था की कार्यशैली का अध्ययन करना एवं तद्नुरूप सुझाव देना था। इसके सभी सदस्य अंग्रेज थे।
(iii) भारत में इसका विरोध इसलिए किया गया कि इस आयोग में एक भी भारतीय सदस्य नहीं था। सारे सदस्य अंग्रेज थे। 1928 में जब साइमन कमीशन भरत पहुँचा तो उसका स्वागत .साइमन कमीशन वापस जाओ. के नारों से किया गया।
(iv) काँग्रेस और मुस्लिम लीग, सभी पार्टियों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।
(v) पंजाब में लाला लाजपत राय ने इस आयोग के विरुद्ध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। पुलिस ने उन पर इतनी लाठियाँ बरसायीं कि इस प्रकार से उनकी मृत्यु हो गयी।

|