Doubtnut Promotions Sticky

अठारहवीं सदी के मध्य से लंदन की आबादी क्यों फैलने लगी?

Text Solution
Verified by Experts

1750 तक इंग्लैंड और वेल्स का हर 9 में से 1 आदमी लंदन में रहता था। यह एक बहुत ही विशाल शहर था, जिसकी जनसंख 6,75,000 तक पहुंच चुकी थी। 19वीं शताब्दी में भी लंदन की आबादी इसी प्रकार बढ़ती रही। 1810 से 1880 के बीच इस शहर की आबादी चार गुना हो गई। 18वीं शताब्दी के मध्य से लंदन की आबदी के फैलने के मुख्य कारण निम्नलिखित थे
(i) विभिन्न व्यवसाय-लंदन के रोजगार की कमी नहीं थी। 19वीं शताब्दी में यहां लगभग हर व्यवसाय के लोग रहते थे। गैरेथ स्टेडमैन के अनुसार, .उन्नीसवीं शताब्दी का लंदन क्लार्को तथा दुकानदारों, छोटे तथा बड़े कारीगरों, सिपाहियों, नौकरों, दैनिक श्रम करने वाले मजदूरों तथा फैरीवालों का शहर था।" यहां भिखारियों की भी कमी नहीं थी। यह तथ्य लंदन में फैलती आबादी को ही दर्शाता है।
(ii) लंदन की गोदी-रोजगार की दृष्टि से लंदन की गोदी बहुत ही महत्वपूर्ण थी। यह बड़ी संख्या के कामगारों को रोजगार दे सकती थी।
(iii) विभिन्न उद्योग-लंदन में कई प्रकार के बड़े उद्योग विकसित थे। ये उद्योग थे-परिधान और जूता उद्योग, लकड़ी एवं फर्नीचर उद्योग, धातु एवं इंजीनियरिंग
उद्योग, छपाई और स्टेशनरी उद्योग तथा शल्य चिकित्सा उद्योग, घड़ी उद्योग तथा कीमती धातुओं का सामान बनाने वाले उद्योग । ये उद्योग बाहर के लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र थे।
(iv) विशाल कारखानों की संख्या में वृद्धि-प्रथम विश्वयुद्ध (1914-18) के दौरान लंदन में मोटरकारों तथा बिजली उपकरणों का निर्माण भी होने लगा। धीरे-धीरे विशाल कारखानों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि शहर तीन चौथाई नौकरियां इन्हीं कारखानों में सिमट गई। सच तो यह है शहर की चमक-दमक, चहल-पहल और रोजगार ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया | लोग गांवों को छोड़ शहरों की ओर आकर्षित होने लगे। फलस्वरूप लंदन की आबादी फैलने लगी।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions