Doubtnut Promotions Sticky

19वीं सदी में धनी लंदनवासियों के निर्धनों के लिए मकान बनाने की जरूरत का समर्थन क्यों किया?

Text Solution
Verified by Experts

(i) मजदूरों का झोंपड़पट्टियों में रहना बहुत खतरनाक था। वे 29 वर्ष की औसत आयु तक जीवित रहते जबकि इसकी तुलना में उच्च तथा मध्यमवर्गीय लोगों में औसत जीवन दर 55 थी।
(ii) ऐसी झोंपड़पट्टियाँ न केवल निवासियों के लिए हानिकारक थीं अपितु सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए भी चुनौती थीं और इनसे कोई भी महामारी आसानी से फैल सकती थी।
(iii) घटिया मकानों में अग्निकांड का खतरा रहता था और ये अग्निकांड आसपास के क्षेत्रों को भी विनाश की चपेट में ले लेते थे।
(iv) 1917 की रूसी क्रांति के बाद विशेष रूप से यह समझा जाने लगा कि घटिया मकान कोई भी सामाजिक विनाश कर सकते हैं और झोपड़पट्टियों के निर्धन निवासियों को विद्रोह के लिए उसका सकते हैं।
(v) उपयुक्त आवासों की कमी के कारण जनसंख्या स्तर बढ़ने लगा था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions