Doubtnut Promotions Sticky

17 वीं सदी तक चीन में नगरीय संस्कृति में उछाल आया तो मुद्रण के लाभ विभिन्न रूपों को पा गए।' सोदाहरण स्पष्ट करें।

Text Solution
Verified by Experts

अब मुद्रित सामग्री के उपभोक्ता सिर्फ विद्वान और अधिकारी ही नहीं रहे। व्यापारी अपने रोजमर्रा के कारोबार की जानकारी लेने के लिए मुद्रित सामग्री का प्रयोग करने लगे। पढ़ना अब एक मनोविनोद की गतिविधि बनता जा रहा था। पाठक काल्पनिक किस्से, कविताएँ, आत्मकथाएँ, शास्त्रीय साहित्यिक कृतियों के संकलन और रूमानी नाटक पसंद करने लगे। अमीर महिलाओं ने भी पढ़ना शुरू कर दिया और कुछ ने अपनी लिखी कविता और नाटक भी प्रकाशित करवाए। विद्वानों और अधिकारियों की पलियों ने अपना साहित्य छपवाया तथा वेश्याओं ने अपने जीवन के विषय में लिखना शुरू कर दिया।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions