Doubtnut Promotions Sticky

मुद्रण ने ज्ञानोदय के चिंतकों के विचारों को लोकप्रिय बनाया' स्पष्ट करें।

Text Solution
Verified by Experts

सामूहिक रूप में उनका लेखन परंपरा, अंधविश्वास तथा तानाशाही पर विवेचनात्मक टिप्पणियाँ करता था। उन्होंने रीति-रिवाजों की जगह विवेक के शासन पर बल दिया। उन्होंने माँग की कि प्रत्येक बात का निर्णय विवेक के आलोक में होना चाहिए। उन्होंने पवित्र गिरजाघरों के अधिकारियों तथा सरकार की तानाशाही शक्ति पर प्रहार किए और इस प्रकार प्रथाओं पर आधारित सामाजिक व्यवस्था की वैधता पर प्रश्नचिन्ह लगाया। वाल्तेयर और रूसो जैसे दार्शनिकों की पुस्तकें भारी मात्रा में पढ़ी जाने लगीं । जिन्होंने उनकी पुस्तकें पढ़ी, उन्होंने उन्हीं की आँख से देखा और ये आँखें प्रश्नपूर्ण, विवेचनात्मक तथा तर्कपूर्ण थीं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions