Doubtnut Promotions Sticky

यूरोप में मुद्रण संस्कृति का विकास कैसे हुआ?

Text Solution
Verified by Experts

(ii) 11वीं सदी में चीन से रेशम मार्ग के रास्ते कागज यूरोप पहुँचा था। इसके साथ ही लिपिकों द्वारा पांडुलिपियों के उत्पादन का कार्य एक सामान्य कारोबार बन गया।
(ii) 1295 में मार्को पोलो नामक महान खोजी यात्री चीन में कई साल तक खोज करने के बाद इटली लौटा तो अपने साथ वुडब्लॉक मुद्रण की तकनीक भी लेकर आया । अब इतालवी लोगों ने वुडब्लॉक मुद्रण द्वारा पुस्तकें छापना शुरू कर दिया। यह तकनीक यूरोप के अन्य भागों में भी प्रचलित हो गई।
(iii) 15वीं सदी के प्रारम्भ में यूरोप में कपड़ा छापने तथा सादा व संक्षिप्त टिप्प्णी के साथ धार्मिक चित्र छापने के लिए वुडब्लॉक मुद्रण का प्रयोग व्यापक रूप में होने लगा।
(iv) परन्तु इससे लोगों की माँग की पूर्ति नहीं हो पाती थी। पुस्तकें छापने के लिए इससे भी तेज और सस्ती मुद्रण तकनीक की जरूरत थी। ऐसा छपाई की एक नई तकनीक के आविष्कार से ही संभव था। 1430 के दशक में स्ट्रैसबर्ग के योहान गुटेनबर्ग ने पहली प्रसिद्ध प्रिंटिंग प्रेस विकसित की।

|