Doubtnut Promotions Sticky

निम्नलिखित के कारण दें
(क) वुडब्लॉक प्रिंट या तख्ती की छपाई यूरोप में 1295 के बाद आई।
(ख) मार्टिन लूथर मुद्रण के पक्ष में था और उसने इसकी प्रशंसा की।
(ग) रोमन कैथलिक चर्चे ने 16वीं सदी के मध्य से प्रतिबंधित पुस्तकों की सूची रखनी शुरू कर दी।
(घ) महात्मा गांधी ने कहा कि स्वराज की लड़ाई दरअसल अभिव्यक्ति, प्रेस और सामूहिकता के लिए लड़ाई है।

Text Solution
Verified by Experts

(क) मार्को पोलो नामक अन्वेषक चीन में कई वर्ष तक खोज करने के बाद 1295 में इटली लौटा था। वह अपने साथ चीन में प्रचलित बुडब्लॉक मुद्रण की तकनीक भी लेकर आया था।
(ख) प्रिटिंग प्रेस ने ही उसे रोमन कैथलिक चर्च के कई रीति-रिवाजों तथा प्रथाओं की आलोचना करने का अवसर दिया था।
(ग) मुद्रित लोकप्रिक साहित्य के बल पर कम शिक्षित लोग धर्म की अलग-अलग व्याख्याओं से परिचित हुए। 16वीं सदी के इटली के एक किसान मेनोकियो ने अपने क्षेत्र में उपलब्ध पुस्तकों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। उसने उन पुस्तकों के आधार पर बाइबिल के नए अर्थ प्रस्तुत करने शुरू कर दिए और उसने ईश्वर और सृष्टि के बारे में ऐसे विचार दिए कि रोमन कैथलिक चर्च ऋद्ध हो गया। ऐसे धर्म-विरोधी विचारों को दबाने के लिए चर्च ने जब धर्म-अदालत प्रस्तावित की तो मेनोकियो दो बार पकड़ा गया और अंततः उसे प्राणदंड दिया गया। धर्म के बारे में ऐसे पाठ और उस पर उठाए जा रहे प्रश्नों से तंग रोमन चर्च के प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं पर कई तरह की पार्बोदयाँ लगाई और 1558 से प्रतिबंधित पुस्तकों की सूची रखने लगा। (घ) महात्मा गांधी ने ये शब्द 1922 में असहयोग आंदोलन (1920-22) के काल में कहे थे क्योंकि उनके अनुसार वाणी की स्वतंत्रता, प्रेस की आजादी और संगठन की आजादी के बिना कोई भी राष्ट्र नहीं पनप सकता । यदि देश को बाहरी वर्चस्व से मुक्ति दिलानी है तो इन स्वतंत्रताओं को बहुत महत्त्वपूर्ण समझना चाहिए। यदि ये तीनों आजादियाँ नहीं होंगी तो फिर राष्ट्रवाद भी नहीं होगा। राष्ट्रवाद को अपने संजीवन के लिए ये तीनों स्वतंत्रताएँ अवश्य चाहिए । महात्मा गांधी इस तथ्य को जानते थे, इसीलिए वे इन आजादियों की विशेषत: वकालत करते थे। इनके अभाव में कोई राष्ट्रवाद के विषय में सोच भी नहीं सकता ।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions