Doubtnut Promotions Sticky

मुद्रण के इतिहास पर चर्चा कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) प्रारंभिक मुद्रण प्रौद्योगिकी: मुद्रण प्रौद्योगिकी सर्वप्रथम चीन, जापान तथा कोरिया में विकसित हुई थी। यहाँ हाथ की छपाई होती थी। 594 ई० के बाद चीन में कागज को बुडब्लॉक के धरातल पर लगी स्याही से रगड़कर छपाई होने लगी थी।
(ii) जापान में मुद्रण : चीन से आए बौद्ध मिशनरियों ने 768-70 ई० में जापान में हस्त मुद्रण तकनीक को विकसित किया । 868 ई० में जापान की प्राचीनतम बौद्ध पुस्तक .डायमंड सूत्र. की छपाई 6 शीटों में की गई जिसमें पाठ के साथ-साथ काठ पर खुदे चित्र हैं। चित्र प्रायः कपड़ों, ताश के पत्तों और कागज के नोटों पर बनाए जाते थे।
(ii) यूरोप में मुद्रण : यूरोप में 11वीं सदी में चीनी कागज रेशम मार्ग से पहुँचा था। कागजे ने लिपिकों द्वारा सावधानीपूर्वक लिखी गई पांडुलिपियों के उत्पादन को संभव बनाया । 1295 में मार्को पोलों नामक महान खोजी यात्री कई वर्ष चीन में खोज करके इटली लौटा तो वह अपने साथ चीन की बुडब्लॉक वाली छपाई की तकनीक भी यूरोप ले आया। यह तकनीक यूरोप के कई अन्य भागों में भी लोकप्रिय हो गई। अभिजात वर्ग के लोग अब भी महँगे चर्म पत्रों पर छपी पुस्तकों के हस्तलिखित संस्करण पसंद करते थे। विद्यार्थियों तथा व्यापारियों में १ सस्ती छपाई की प्रतियाँ लोकप्रिय थीं।

|