Doubtnut Promotions Sticky

छपाई से विरोधी विचारों के प्रसार को किस तरह बल मिलता था? संक्षेप में लिखिए।

Text Solution
Verified by Experts

(i) छापेखाने से विचारों के व्यापक प्रचार-प्रसार और बहस मुबहिसे के द्वार खुले । स्थापित सत्ता के विचारों से असहमत होने वाले लोग भी अब अपने विचारों को छापकर फैला सकते थे।
(i) अगर छपे हुए और पढ़े जा रहे पर कोई नियंत्रण न होगा तो लोगों में बागी और अधार्मिक विचार पनपने लगते हैं।
(iii) मार्टिन लूथर ने रोकन कैथलिक चर्च की कुरीतियों की आलोचना करते हुए अपनी पिच्चानवे स्थापनाएँ लिखीं। चर्च को शास्त्रार्थ के लिए चुनौती दी गयी थी। इसके फलस्वरूप चर्च में विभाजन हो गया। म
(iv) छपे हुए लोकप्रिय साहित्य के बल पर कम शिक्षित लोग धर्म की अलग-अलग व्याख्याओं से परिचित हुए। इटली के एक किसान मेनोकियो ने ईश्वर और सृष्टि के बारे में ऐसे विचार बनाये कि रोमन कैथोलिक चर्च उससे क्रुद्ध हो गया।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions