Doubtnut Promotions Sticky

शारलॉट ब्रॉण्ट कौन थीं? उन्होंने अपने उपन्यासों में महिलाओं को किस रूप में चित्रित किया है?

Text Solution
Verified by Experts

शारलॉट ब्रॉण्ट एक अंग्रेजी उपन्यासकार थीं। उनके उपन्यासों में ऐसी महिलाओं का वर्णन है जो सामाजिक मानदंडों के साथ तालमेल करने से पूर्व उन्हें तोड़ फेंकती हैं। इन कहानियों से पाठिकाओं को विद्रोह करने वाली पात्रों से सहानुभूति हो जाती है। उनके उपन्यास .जेन आयर. में युवती जेन को स्वतंत्र विचारों व दृढ़ व्यक्तित्व के रूप में चित्रित किया गया है। यद्यपि उस काल की स्त्रियों को चुप और शालीन बने रहने का संस्कार दिया जाता था तथापि जेन दस वर्ष की आयु में ही बड़ों के पाखंड का मुँहतोड़ उत्तर देकर चौंका देती है। यह बुरा व्यवहार करने वाली अपनी आंट से कहती है-"लोग आपको नेक औरत समझते हैं, लेकिन वास्तव में आप बुरी हैं............आप चतुर हैं। इस जीवन में तो मैं आपको आंट नहीं कह सकूँगी।"

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions