Doubtnut Promotions Sticky

19वीं सदी के यूरोप और भारत, दोनों जगह उपन्यास पढ़ने वाली महिलाओं के विषय में जो चिंता पैदा हुई, उसे संक्षेप में लिखें । इन चिंताओं से इस बारे में क्या पता चलता है कि उस समय औरतों को किस प्रकार देखा जाता था?

Text Solution
Verified by Experts

(i) जब महिलाओं ने उपन्यास पढ़ना और लिखना शुरू किया तो अनेक लोगों को भय था कि अब वे अपने घर में पत्नी, माता तथा अन्य परंपरागत भूमिकाओं को त्याग देंगी तथा परिवार ध्वस्त हो जाएँगे।
(ii) यह विस्मय की बात नहीं कि कई पुरुषों ने उपन्यास पढ़ने और लिखने वाली महिलाओं पर संदेह किया। यह संदेह पूरे समुदाय में फैला था । ईसाई ध र्म प्रचारक और संभवत: बंगला के प्रथम उपन्यास करुणा ओ फूलमनीर बिबरण (1852) की लेखिका हाना मूलेन्स अपने पाठकों को बताती हैं कि वे गुप्त रूप से लिखा करती थीं। 20वीं सदी में शैलबाला घोश जया इसलिए लिख पाईं कि उन्हें उनके पति का संरक्षण प्राप्त था। जैसा कि हमें दक्षिण भारत के उदाहरण से पता है, यहाँ भी लड़कियों व महिलाओं को उपन्यास पढ़ने से निरुत्साहित किया जाता था।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions