Doubtnut Promotions Sticky

औपनिवेशिक भारत में उपन्यास किस प्रकार उपनिवेशकारों तथा राष्ट्रवादियों के लिए उपयोगी थे ?

Text Solution
Verified by Experts

(i) सूचना-स्रोत-औपनिवेशिक सरकार को उपन्यासों में देशी जीवन व रीति-रिवाज से जुड़ी जानकारी का बहुमूल्य स्रोत दिखाई दिया। अनेक प्रकार के समुदायों और जातियों वाले भारतीय समाज पर शासन करने के लिए ऐसी जानकारी उपयोगी थी। इससे उन्हें भारतीय घरों के भीतर तक की जानकारियाँ मिल जाती थीं। भारतीय भाषाओं के नए उपन्यासों में गृहस्थी का विस्तृत वर्णन था। उसे पढ़कर लोगों के पहनने-ओढ़ने, पूजा-पाठ, विश्वासों और आचार आदि का सहज पता चल जाता था। इनमें से कुछ पुस्तकों का अंग्रेजी में अनुवाद भी हुआ, जिसके पीछे प्रायः ब्रिटिश प्रशासकों या ईसाई मिशनरियों का हाथ था ।
(ii) सामाजिक तथा आर्थिक समस्याएँ : भारतीयों ने अपने समाज में उपस्थित बुराइयों की आलोचना करने और उपचार सुझाने के लिए उपनयासों का उपयोग किया। वीरेशलिंगम जैसे लेखकों ने उपन्यास का उपयोग मूलतः अपने विचारों को अधिकाधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए किया।
(iii) राष्ट्रवाद का प्रसार : उपन्यासों की सहायता से अतीत के साथ रिश्ता भी कायम किया गया। अनेक उपन्यास गुजरे युग की शौर्य और षड्यंत्र की रोमांचक कहानियों पर आधारित थे। प्राचीन काल का महिमागायन करके उन उपन्यासों ने अपने पाठकों में राष्ट्रीय गौरव की भावना का संचार किया।

|