Doubtnut Promotions Sticky

उपन्यास 'परीक्षा गुरु' में दर्शायी गयी मध्य वर्ग की तस्वीर पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

परीक्षा गुरु. हिन्दी भाषा का पहला उपन्यास था। इसके लेखक श्रीनिवास दास थे उपन्यास में नव-निर्मित मध्य वर्ग की अंदरूनी एंव बाहरी दुनिया का चित्रण किया गया है। देशी संस्कृति और औपनिवेशिक शासन के बीच तालमेल की समस्या इस उपन्यास का मूल कथ्य है। उपन्यास में नये मध्यवर्ग को पश्चिमी सभ्यता की अच्छी चीजों को ग्रहण करते हुए अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक दिखया गया है। उपन्यास में वर्णित मध्यवर्ग नयी कृषि तकनीक की अपनाता है, व्यापार को आधुनिक बनाता है तथा भारतीय भाषा के प्रयोग को बदलता है ताकि पश्चिमी विज्ञान और भारतीय वृद्धि की समन्वित अभिव्यक्ति हो सके। मध्यवर्ग, यद्यपि पश्चिमी आधुनिकता को स्वीकार करता है, परन्तु व अपनी मूल संस्कृति से समझौता नहीं करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions