Doubtnut Promotions Sticky

ऊर्जा संसाधनों का अर्थ समझायें। ऊर्जा तथा असमाप्य संसाधनों के नाम लिखें। इनका संरक्षण क्यों किया जाये?

Text Solution
Verified by Experts

अर्थ (Meaning)-वे संसाधन जिनसे मशीनें, वाहन, टरबाइन चलाने के लिये शक्ति उत्पन्न होती है, ऊर्जा कहलाते हैं।
नाम (Name)-कोयला, प्राकृतिक गैस तेल तथा परमाणु ऊर्जा आदि ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं। ये समाप्य संसाधन हैं।
जल शक्ति, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा तथा भूतापीय ऊर्जा असमाप्य ऊर्जा के संसाधन हैं। इन्हें सुरक्षित रखना आवश्यक है क्योंकि किसी देश का विकास इन पर निर्भर करता है। इनका उपयोग शीघ्रता से हो रहा है। इसलिये इनकी निकट भविष्य में कमी हो सकती है। ये तभी उपलब्ध हो सकते हैं यदि इनका उचित उपयोग हो और सावधानी रखी जाये।

|