Doubtnut Promotions Sticky

भारत जैसे देश में संसाधनों की उपलब्धता में बहुत अधिक विविधता है। व्याख्या कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

भारत जैसे देश में संसाधन की उपलब्धता काफी अधिक है। प्राकृतिक संसाधन की दृष्टि से दुनियाँ के पाँच सम्पन्न देशों में से भारत भी एक है। भारत में संसाधन का वितरण सभी क्षेत्रों में एक समान नहीं है। भारत के कुछ राज्यों, जैसे-झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में खनिज संसाधनों की बहुलता है। और दूसरी ओर उत्तरी-पूर्वी भारत में वर्षा जल पर्याप्त मात्रा में है इसलिए उन क्षेत्रों में जल विद्युत की संभावना बहुत अधिक है लेकिन इन क्षेत्रों में औद्योगिक विकास एवं यातायात के साधनों का विकास बहुत कम हो पाया है। भारत के उत्तरी पर्वतीय भागों में वनों, फलोत्पादन व जल विद्युत उत्पादन का पर्याप्त भंडार है। यह क्षेत्र सांस्कृतिक दृष्टि से और पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्त्वपूर्ण है। भारत के कुछ प्रांतों में, जैसे-राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों में प्राकृतिक संसाधनों की कमी है लेकिन सांस्कृतिक संसाधनों की दृष्टि से ये संपन्न राज्य हैं।

Doubtnut Promotions Banner
|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions