प्रौद्योगिक और आर्थिक विकास के कारण संसाधनों का अधिक उपभोग कैसे हुआ है ?
Text Solution
इसमें कोई संदेह नहीं कि प्रौद्योगिक तथा आर्थिक विकास ने संसाधनों की मांग में अत्यधिक तेजी ला दी है। यह बात आगे दिए गए विवरण से स्पष्ट हो जाएगी
() प्रौद्योगिक विकास-मानव ने आज हर क्षेत्र में नई-नई तकनीकें खोज निकाली हैं। इनके फलस्वरूप उत्पादन की गति बढ़ गई है। आज उपभोग की प्रत्येक वस्तु का उत्पादन व्यापक स्तर पर होने लगा है। जनसंख्या में वृद्धि के साथ-साथ वस्तुओं की मांग भी बढ़ गई है। इसके अतिरिक्त उपभोग की प्रकृति भी बदल गई है। आज प्रत्येक उपभोक्ता पहली वस्तु को त्याग करके उसके स्थान पर उच्च कोटि की वस्तु का उपयोग करना चाहता है। इन सबके लिए अधिक-से-अधिक कच्चे माल की आवश्यकता पड़ती है। अत: कच्चे माल की प्राप्ति के लिए हमारे संसाधनों पर बोझ बढ़ गया है।
(ii) आर्थिक विकास-आज संसार में आर्थिक विकास की होड़ लगी हुई है। विकासशील राष्ट्र अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में जुटे हैं। इसके लिए वे अपने उद्योगों का विस्तार कर रहे हैं तथा परिवहन को बढ़ावा दे रहे हैं। इसका सीधा संबंध संसाधनों के उपभोग से ही है। दूसरी ओर विकसित राष्ट्र अपने आर्थिक विकास से प्राप्त धन-दौलत में और अधिक वृद्धि करना चाहते हैं। यह वृद्धि संसाधनों के उपभोग से ही संभव है। उदाहरण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका संसार के औसत से पांच गुणा अधिक पेट्रोलियम का उपयोग करता है। अन्य विकसित देश भी पीछे नहीं हैं।
सच तो यह है कि प्रौद्योगिक तथा आर्थिक विकास अधिक-से-अधिक संसाधनों के उपभोग की जननी है।
|
Similar Questions
तृतीयक-ब्यूटिल कार्बधनायन और ब्यूट-2-ईन का अतिसंयुग्मन स्थायित्व निम्न के कारण होता है-
View Solutionउपरोक्त अभिक्रिया में HI के कितने मोल का उपभोग किया जाता है?
View Solutionतृतीयक ब्यूटिल कार्बधनायन और ब्यूट-2-ईन के स्थायित्व का कारण क्रमशः है:
View Solutionलोकतंत्र के परिणाम का मूल्यांकन |उतरदाई,ज़िम्मेदार|लोकतंत्र वैध शासन |आर्थिक समृद्धि और विकास
View Solutionआर्थिक विकास की समझ |प्रति व्यक्ति आय/ औसद आय/ वास्तविक प्रति व्यक्ति आय |आर्थिक विकास|विकास के सिद्धांत/विशेषतायें |राष्ट्रीय विकास |आय का मापदंड
View Solutionआर्थिक विकास की समझ |प्रति व्यक्ति आय/ औसद आय/ वास्तविक प्रति व्यक्ति आय |आर्थिक विकास|विकास के सिद्धांत/विशेषतायें |राष्ट्रीय विकास |आय का मापदंड
View Solutionबोलना कौशल के विकास के लिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण सिद्ध हो सकता है
View Solutionलेखन-क्षमता का विकास करने के संदर्भ में आपके लिए सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण है
View Solution