Doubtnut Promotions Sticky

मृदा के प्रमुख प्रकारों का वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

भारत की मिट्टी को छह प्रमुख वर्गों में विभाजित किया जाता है, जो इस प्रकार हैं (1) जलोढ़ मृदा-जलोढ़ मृदा भारत के अधिकांश भागों में पाई जानेवाली सर्वाधिक उपजाऊ मृदा है। यह नदी घाटियों, बाढ़ के मैदानों तथा डेल्टा के क्षेत्रों में नदियों के निक्षेपण से बनती है। यह भारत की भू-सतह के लगभग 24 प्रतिशत भाग में पाई जाती है।
विशेषताएँ-यह सर्वाधिक उपजाऊ मृदा है। इसके कण बहुत महीन होते हैं और उसमें पोटाश तथा फॉस्फोरिक अम्ल की बहुलता होती है।
(i) रेगड़ या काली मृदा-यह रंग में काली और कपास की कृषि के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होती है। इस मृदा को कपास की मृदा भी कहते हैं। यह दक्षिण पठार में लावा के अपक्षरण के कारण निर्मित हुई हैं।
विशेषताएँ-इस मृदा में पोटाश, चूना तथा कैल्शियम की अधिकता है। इसमें जल धारण करने की क्षमता अधिक होती है। मानसून से पहले इस मृदा में गहरी दरारें पड़ जाती हैं।
? (ii) लाल मृदा-यह मृदा काली मृदा के तीनों ओर दक्षिण, पूर्व और उत्तर दिशा में फैली हैं। यह लगभग 90,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में पाई जाती है। लौह तत्व अधिक होने के कारण इसका रंग लाल होता है।
विशेषताएँ-इस मृदा में नाइट्रोजन, ह्यूमस, फॉस्फोरिक अम्ल तथा चूने का अभाव होता है।
(iv) लैटेराइट मृदा-यह 1.26 लाख वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। यह मृदा कर्नाटक, केरल, उड़ीसा, असम, मेघालय और दक्कन के पहाड़ी क्षेत्रों में पाई जाती है।
विशेषताएँ-यह मृदा भारी वर्षा द्वारा गहन निक्षालन के फलस्वरूप बनती है। यह चिकनी मिट्टी और लाल बलुई पत्थर की बजरी से बनी है, अत: इसका रंग लाल होता है। इस मृदा में नाइट्रोजन, पोटाश, पोटाशियम और ऑर्गेनिक द्रव्य की प्रायः कमी होती है किन्तु इस पर खाद का तुरंत असर होता है। (v) पर्वतीय मदा-इस प्रकार की मदा वनों से व्युत्पन्न जैविक पदार्थों के निक्षेपण से निर्मित होती है। यह मृदा देश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगभग 2.85 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। विशेषताएँ-इसमें ह्युमस की प्रचुर मात्रा पाई जाती है किन्तु पोटाश, फॉस्फोरस और चूने का अभाव होता है। (vi) मरुस्थलीय मृदा-यह मृदा देश के उत्तरी-पश्चिमी भागों में शुष्क तथा अर्ध शुष्क परिस्थितियों में निर्मित हुई है। यह लगभग 1.42 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है।
विशेषताएँ-इस मृदा में ह्यूमस तथा नाइट्रोजन की मात्रा बहुत कम होती है। इसमें नमी की मात्रा कम होती है। इस मृदा में विलेय लवण का अनुपात बहुत अधिक होता है। इसका कुछ अंश स्थानीय मूल का होता है और कुछ अंश सिंधु घाटी से उड़कर आता है।

|