Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण के प्रभाव पर टिप्पणी लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

भारतीय कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव (Impactof globalisation on Indian agriculture)
(i) ब्रिटिश शासन में भारतीय कृषि वैश्वीकरण से प्रभावित थी। भारतीय किसान दक्षिण भारत में मसाले और कपास उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित किये गये। वे व्यापारिक फसलें जैसे नील, चाय, कहवा, तम्बाकू आदि पैदा करने के लिए भी प्रोत्साहित किये गये क्योंकि इन उत्पादों की यूरोप के बाजार में भारी माँग थी।
(ii) बिहार किसान नील की खेती करने के लिए बाध्य किये गये। भारतीय किसान अपने लिए खाद्यान्न नहीं उगा सकते थे।
(iii) आधुनिक समय में 1990 ई० के बाद वैश्वीकरण का युग आया और उसने विश्व के आर्थिक परिवेश को ही बदल दिया। इसमें भारत भी सम्मिलित था। भारत चावल, कपास, रबर, चाय, कहवा, मसाले का विश्व में प्रमुख उत्पादक है। विश्व बाजार में कड़ी प्रतियोगिता है। इसलिए भारतीय किसान अपने उत्पाद की लागत (खर्च) भी नहीं प्राप्त कर पाते जबकि विकसित देशों ने अपने किसानों को गेहूँ और अन्य फसलें उगाने के लिए आर्थिक सहायता दी है। इसलिए वे कृषि उत्पाद कम मूल्य पर निर्यात करते हैं।
(iv) उच्च उत्पाद वाली किस्मों के बीज, रासायनिक खाद और कीटनाशक, सिंचाई सुविधाएँ फसलों के उत्पादन के लिये आधारभूत सुविधाएँ हैं। भारतीय कृषि में पिछले दशकों में काफी परिवर्तन हुए हैं। सबसे अधिक परिवर्तन 1960 ई० में उच्च उत्पाद वाली किस्मों के बीजों से हुआ । इससे कई गुना निवेश साधनों व बाजार आदि सुविधाओं में बढ़ गया। इस विकास ने कृषि उत्पादकता को बढ़ा दिया तथा बाजार में खाद्यान्न की आपूर्ति बढ़ गई । हरित क्रान्ति के बाद श्वेत क्रान्ति आयी फिर पीली और नीली क्रान्ति आई जिससे दूध, तिलहन और मछली उत्पादन में वृद्धि हुई
(v) जहाँ तक बाह्य व्यापार का सम्बन्ध है, 1990 ई० के दशक में कृषि व्यापार में कुछ नियमों में ढील दी गई जो 1991 ई० के सुधार के बाद भी लागू रही। इसके बाद उदारीकरण के अंतर्गत अनेक सुधार हुए। अब कुछ मदों जैसे कपास, प्याज आदि को छोड़कर सभी कृषि उत्पादों का निर्यात किया जाने लगा।

|