Doubtnut Promotions Sticky

किसी विशेष क्षेत्र में एक उद्योग की अवस्थिति के लिए आवश्यक किन्हीं तीन भौतिक कारकों का वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

भौतिक कारक- (i) कच्चा माल-कच्चे माल की उपलब्धता किसी उद्योग को स्थापित करने में एक महत्त्वपूर्ण कारक है। पश्चिम बंगाल की जूट मिलें कच्चे माल के संसाधनों के निकट ही केन्द्रित हैं।
(ii) ऊर्जा-ऊर्जा की नियमित आपूर्ति उद्योग के केन्द्रीकरण के लिए आवश्यक कारक है। अधिकतर उद्योग ऊर्जा के साधनों के निकट केन्द्रित होते हैं।
(iii) जलवायु-एक स्थान पर किसी उद्योग की स्थापना में जलवायु की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। सूती वस्त्र उद्योग को नमी वाली जलवायु की आवश्यकता होती है। परिणामस्वरूप अधिकांश सूती वस्त्र उद्योग महाराष्ट्र तथा गुजरात में अवस्थित हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions