Doubtnut Promotions Sticky

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए सूती वस्त्र उद्योग का महत्त्व क्या है?

Text Solution
Verified by Experts

(i) कृषि के साथ निकट का संबंध-इस उद्योग में कृषि से निकट का संबंध है और कृषकों, कपास चुनने वालों, गाँठ बनाने वालों, कताई करने वालों, रंगाई करने वालों, डिजाइन बनाने वालों, पैकेट बनाने वालों और सिलाई करने वालों को यह आजीविका प्रदान करता है।
(ii) माँग में वृद्धि-सूती वस्त्र उद्योग माँग में वृद्धि करने वाला उद्योग है अर्थात् इस उद्योग के कारण रसायन, रंजक, मिल स्टोर तथा पैकिंग सामग्री और इंजीनियरिंग उद्योग की माँग बढ़ती है।
? (iii) रोजगार-यह उद्योग बड़ी संख्या में कुशल तथा अकुशल श्रमिकों को रोजगार देता है। हाथ से बुनी खादी कुटीर उद्योग के रूप में बुनकरों को उनके घरों में बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करता है।
(iv) विकेन्द्रीकरण-यह उद्योग औद्योगिक विकेन्द्रीकरण में मदद करता है क्योंकि बुनाई, कटाई तथा अन्य प्रक्रमण का 90% विकेंद्रित क्षेत्र है।
(v) निर्यात-भारत का निर्यात का सबसे बड़ा भाग सूती वस्त्र उद्योग से आता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions