Doubtnut Promotions Sticky

भारत में लोहा तथा इस्पात उद्योग छोटा नागपुर पठार के आस-पास ही क्यों केन्द्रित है ?

Text Solution
Verified by Experts

अधिकांश लोहा तथा इस्पात उद्योग छोटानागपुर पठार में ही स्थित है, क्योंकि
(i) छोटा नागपुर पठार लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है। बिहार, बंगाल तथा झारखंड कच्चा माल प्रदान करते हैं।
(ii) कोयला एक अन्य महत्त्वपूर्ण सामग्री है, जो ईंधन के रूप में प्रयोग होता है और इस क्षेत्र में विपुल मात्रा में उपलब्ध है।
(iii) इस क्षेत्र में अधिक जनसंख्या होने के कारण सस्ते श्रमिक आसानी से मिल जाते हैं।
(iv). दामोदर घाटी निगम इन कारखानों के लिए ऊर्जा आपूर्ति करता है।
(v) कोलकाता बंदरगाह द्वारा निर्यात तथा आयात की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
(vi) सरकार ने भी प्रमुख भूमिका निभाई है। विदेशी सहायता से इस क्षेत्र में दुर्गापुर, बोकारो, राऊरकेला इस्पात के कारखाने स्थापित किए हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions