Doubtnut Promotions Sticky

पिछले पन्द्रह वर्षों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें।

Text Solution
Verified by Experts

(क) 90 के दशक में भारत के प्रमुख निर्यात कृषि उत्पाद थे परन्तु अब भारत ने सेवाओं के निर्यात में बृहत् वृद्धि की है। भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरा है।
(ख) पिछले दो दशकों में भारत में पर्यटन उद्योग में महत्त्वपूर्ण वृद्धि हुई है। देश में विदेशी पर्यटकों के आगमन में 23.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत ने विदेशों को निर्मित वस्तुएँ निर्यात करनी आरम्भ की हैं। अब हमारे व्यापारिक संबंध इंगलैंड की अपेक्षा अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूरोप तथा तेल उत्पादक क्षेत्रों से बढ़ रहे हैं । सार्क (SAARC) देशों के साथ भी भारत के व्यापारिक संबंध बढ़ रहे हैं। अमेरिका तथा अरब देशों के बाद अब चीन भारत का प्रमुख व्यापारिक सहयोगी बन गया है।

|