Doubtnut Promotions Sticky

श्रीलंका की जातीय बनावट कैसी है?

Text Solution
Verified by Experts

श्रीलंका की जनसंख्या में बहुत विविधता है। सिंहली समुदाय बहुसंख्यक है (74%), फिर तमिलों का नंबर है, जिनकी आबादी कुल जनसंख्या में 18% है। ये द्वीप के उत्तर तथा पूर्वी प्रांतों में आबाद हैं। अन्य समुदायों में मुस्लिम सम्मिलित हैं। तमिलों में दो उप-समूह हैं। देश के तमिल निवासी श्रीलंकाई तमिल (13%) कहलाते हैं। औपनिवेशिक शासन काल में बागानों में काम करने के लिए भारत से लाए गए लोगों की संतान को भारतीय मूल के तमिल (50%) कहते हैं। अधिकतर सिंहली-भाषी बौद्ध हैं जबकि तमिल भाषी लोगों में कुछ हिन्दू हैं और कुछ मुसलमान । ईसाई लोगों का हिस्सा 7% है, जो तमिल तथा सिंहली दोनों हैं।

|