Doubtnut Promotions Sticky

आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के विभिन्न तरीके क्या हैं ? प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दें।

Text Solution
Verified by Experts

(i) सत्ता का क्षैतिज वितरण-लोकतंत्र में शासन के विभिन्न अंग, जैसे विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बँटवारा रहता है। इसे हम सत्ता का क्षैतिज वितरण कहेंगे क्योंकि इसमें सरकार के विभिन्न अंग एक ही स्तर पर रहकर अपनी-अपनी शक्ति का उपयोग करते हैं। ऐसे बँटवारों से यह सुनिश्चित हो जाता है कि कोई भी एक अंग सत्ता का असीमित उपयोग नहीं कर सकता । हर अंग दूसरे पर अंकुश रखता है। इससे विभिन्न संस्थाओं के बीच सत्ता का संतुलन बनता है।
ocr_image
(ii) सरकार के बीच विभिन्न स्तरों पर बँटवारा-इसके अंतर्गत सरकार के बीच भी विभिन्न स्तरों पर सत्ता का बँटवारा हो सकता है। जैसे, पूरे देश के लिए एक सामान्य सरकार हो और फिर प्रांत या क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग सरकार रहे। पूरे देश के लिए बनने वाली ऐसी सामान्य सरकार को अक्सर संघ या केन्द्र सरकार कहते हैं।
ocr_image
(iii) विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता का बँटवारा-लोकतंत्र में विशेष रूप से बहु-जातीय समाज में, धार्मिक तथा भाषाई समूहों के बीच भी सत्ता का बँटवारा होता है। बेल्जियम में .सामुदायिक सरकार. इस व्यवस्था का एक अ च्छा उदाहरण है। कुछ देशों के संविधान और कानून में इस बात का प्रावधान है कि सामाजिक रूप से कमजोर समुदाय और महिलाओं को विधायिका और प्रशासन में हिस्सेदारी दी जाए।
(iv) राजनीतिक पार्टियों, दबाव समूहों तथा आंदोलनों के बीच सत्ता का बँटवारा-लोकतंत्र में, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, दबाव समूहों तथा आंदोलनों के बीच भी सत्ता का बँटवारा होता है। लोकतंत्र लोगों के सामने सत्ता के दावेदारों के बीच चुनाव का विकल्प देता है। यह विकल्प विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के रूप में उपलब्ध होता है, जो कि चुनाव लड़ती हैं। पार्टियों की यह आपसी प्रतिद्वंद्विता ही यह सुनिश्चित करती है कि सत्ता एक व्यक्ति या समूह के हाथ में न रहे ।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions