Doubtnut Promotions Sticky

राजनीतिक पार्टियों तथा दबाव समूहों में सत्ता के बँटवारे की व्यवस्था का वर्णन करें।

Text Solution
Verified by Experts

(i) लोकतंत्र में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों, दबाव समूहों तथा आंदोलनों के बीच भी सत्ता की साझेदारी होती है।
(ii) लोकतंत्र नागरिकों को अपना शासन चुनने का विकल्प देता है। यह विकल्प विभिन्न पार्टियों के रूप में उपलब्ध होता है जो जीतने के लिए चुनाव लड़ती हैं। पार्टियों की यह आपसी प्रतिद्वंद्विता ही इस बात को सुनिश्चित कर देती है कि सत्ता एक व्यक्ति या समूह के हाथ में न रहे।
(iii) एक बड़ी समयावधि पर सत्ता बारी-बारी से अलग-अलग विचारधारा और सामाजिक समूहों वाली पार्टियों के हाथ आती-जाती रहती है । कई बार सत्ता की यह भागीदारी एकदम प्रत्यक्ष दीखती है क्योंकि दो या अधिक पार्टियाँ मिलकर चुनाव लड़ती हैं। यदि इनका चुनाव हो जाता है तो ये गठबंधन सरकार बनाती हैं तथा सत्ता में साझेदारी होता है।
(iv) लोकतंत्र में विभिन्न दबाव समूह तथा आंदोलन भी सक्रिय होते हैं। सरकार की विभिन्न समितियों में सीधी भागीदारी करके या नीतियों पर अपने सदस्य वर्ग के लाभ के लिए दबाव बनाकर ये समूह भी सत्ता में भागीदारी करते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions