Doubtnut Promotions Sticky

भारत की संघीय शासन व्यवस्था की चर्चा कीजिए।

Text Solution
Verified by Experts

संघीय शासन व्यवस्था की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
(i) सरकार के दो या अधिक स्तर-संघीय शासन व्यवस्था में सर्वोच्च सत्ता केन्द्रीय प्राधिकार और उसकी विभिन्न आनुषंगिक इकाइयों के बीच बँट जाती है। आमतौर पर संघीय व्यवस्था में दो स्तर पर सरकारें होती हैं। इसमें एक सरकार पूरे देश के लिए होती है तथा दूसरी सरकार राज्य या प्रांत स्तर की होती है।
(ii) एक नागरिक समूह अलग-अलग अधिकार क्षेत्र-अलग-अलग स्तर की सरकारें एक ही नागरिक समूह पर शासन करती हैं, पर कानून बनाने, कर वसूलने और प्रशासन का उनका अपना-अपना अधिकार-क्षेत्र होता है।
(iii) संविधान की सर्वोच्चता-संविधान में सरकार के विभिन्न स्तरों के अधिकार क्षेत्र स्पष्ट रूप से वर्णित होते हैं। इसलिए सरकार के प्रत्येक स्तर का अस्तित्व तथा प्राधिकार संवैधानिक रूप से सुरक्षित होते हैं।
(iv) सुदृढ़ संविधान-संविधान के मौलिक प्रावधानों को किसी एक स्तर की सरकार अकेले नहीं बदल सकती। ऐसे बदलाव दोनों स्तर की सरकारों की सहमति से ही हो सकते हैं।
(v) अदालतों के सर्वोच्च प्राधिकार-आदलतों को संविधान और विभिन्न स्तर की सरकारों के अधिकारों की व्याख्या करने का अधिकार है। विभिन्न स्तर के सरकारों के बीच अधिकारों के विवाद की स्थिति में सर्वोच्च न्यायालय निर्णायक की भूमिका निभाता है।
(vi) दोहरे उद्देश्य-संघीय शासन व्यवस्था के दोहरे उद्देश्य हैं-देश की एकता की सुरक्षा करना और उसे बढ़ावा देना, इसके साथ ही क्षेत्रीय विविधताओं का पूरा सम्मान करना ।

|