Doubtnut Promotions Sticky

राजनीतिक दलों के प्रमुख कार्य क्या हैं? अथवा, लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं की चर्चा करें।

Text Solution
Verified by Experts

राजनीतिक दलों की निम्नलिखित प्रमुख भूमिकाएँ (कार्य) होती हैं-.
(i) चुनाव-दल चुनाव लड़ते हैं। अधिकांश लोकतांत्रिक देशों में चुनाव राजनीतिक दलों द्वारा खड़े किए गए उम्मीदवारों के बीच लड़ा जाता है। राजनीतिक दल उम्मीदवारों का चुनाव कई तरीकों से करते हैं । अमेरिका जैसे कुछ देशों में उम्मीदवार का चुनाव दल के सदस्य और समर्थक करते हैं। अब इस तरह से उम्मीदवार चुनने वाले देशों की संख्या बढ़ती जा रही है। अन्य देशों, जैसे भारत में, दलों के नेता ही उम्मीदवार चुनते हैं।
(ii) नीतियों की घोषणा-घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश के सामने कुछ सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक मसले होते हैं। राजनीतिक पार्टियाँ अलग-अलग नीतियों पर विचारों को मतदाताओं के सामने रखती हैं तथा मसलों के समाधान के उपाय भी सुझाती हैं। अधिकतर पार्टियों के पास उन्हें निर्देश देने के लिए शोध विभाग होते हैं।
(iii) जनमत निर्माण-राजनीतिक पार्टियाँ लोगों के हितों के मामलों को देश के सामने रखती हैं। वे प्रेस, रेडियो, टेलीविजन तथा नुक्कड़ सभाएँ जैसे जनसंचार के सभी माध्यमों का प्रयोग करती हैं। इस प्रकार राजनीतिक पार्टियाँ अपने समर्थन के लिए लोगों को शिक्षित तथा प्रभावित करती हैं। राजनीतिक पार्टियाँ जनमत निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
(iv) सरकार बनाना और चलाना-सरकार बनाना राजनीतिक पार्टी का प्रमुख कार्य तथा उद्देश्य है । संसदीय व्यवस्था में, सत्ता में दल का नेता प्रधानमंत्री बनता है तथा वह अपनी केबिनेट में अन्य मंत्रियों को नियुक्त करता है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions