Doubtnut Promotions Sticky

आधुनिक युग में राजनीतिक दलों को किन प्रमुख चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ? व्याख्या करें। अथवा, राजनीतिक दलों के सामने क्या चुनौतियाँ हैं?

Text Solution
Verified by Experts

(i) आंतरिक लोकतंत्र की कमी-आंतरिक लोकतंत्र की कमी एक महत्त्वपूर्ण चुनौती है, जिसका सामना अधिकतर राजनीतिक दलों को करना पड़ता है। सारी दुनिया में यह प्रवृत्ति बन गई है कि सारी ताकत एक या कुछेक नेताओं के हाथ में सिमट जाती है। पार्टियों के पास न सदस्यों की खुली सूची होती है, न नियमित रूप से सांगठनिक बैठकें होती हैं। इनके आंतरिक चुनाव नहीं होते। कार्यकर्ताओं से वे सूचनाओं का साझा भी नहीं करते।
(ii) वंशवाद-भारत की अधिकतर राजनीतिक पार्टियों के सामने यह दूसरी महत्त्वपूर्ण चुनौती है। जो लोग नेता होते हैं वे अनुचित लाभ देते हुए अपने नजदीकी लोगों और यहाँ तक कि अपने ही परिवार के लोगों को आगे बढ़ाते हैं। अनेक दलों में शीर्ष पद पर हमेशा एक ही परिवार के लोग आते हैं।
(iii) पैसा और अपराधी तत्त्वों की बढ़ती घुसपैठ-चूँकि पार्टियों को सारी चिंता चुनाव जीतने की होती है अत: इसके लिए कोई भी जायज-नाजायज़ तरीका अपनाने से वे परहेज नहीं करतीं। वे ऐसे ही उम्मीदवार उतारती हैं. जिनके पास काफी पैसा हो या जो पैसे जुटा सकें। किसी पार्टी को ज्यादा धन देने वाली कंपनियों और अमीर लोग उस पार्टी की नीतियों और फैसलों को भी प्रभावित करते हैं।
(iv) मतदाताओं के लिए सार्थक विकल्प की कमी-आधुनिक युग में पार्टियों के पास मतदाताओं को देने के लिए सार्थक विकल्प देने के लिए पार्टियों की नीतियों में अन्तर होना चाहिए। हाल के वर्षों में विश्व के अधिकांश भागों में दलों के बीच वैचारिक अंतर कम हो गया है। उदाहरण के लिए ब्रिटेन की लेबर पार्टी और कंजरवेटिव पार्टी के बीच अब अंतर बहुत कम रह गया है।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions