Doubtnut Promotions Sticky

किन्हीं चार परिणामों का उल्लेख करें जहाँ लोकतंत्र असफल रहा।

Text Solution
Verified by Experts

(i) भ्रष्टाचार-लोकतंत्र के रिकार्ड यह दर्शाते हैं कि अधिकांश लोकतंत्र भ्रष्टाचार को दूर करने अथवा कम करने में असफल रहे हैं। भारत, जोकि विश्व का एक सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, भी इस मामले में असफल रहा।
(ii) लोगों की आवश्यकताओं की ओर कम ध्यान देना-एक लोकतांत्रिक सरकार को लोगों की माँगों तथा जरूरतों की ओर ध्यान देना चाहिए परन्तु दुर्भाग्यवश इस मामले में लोकतांत्रिक सरकारों का रिकार्ड प्रभावशाली नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ अक्सर लोगों को उनकी जरूरतों के लिए तरसाती हैं और आबादी के एक बड़े हिस्से की माँगों की अपेक्षा करती हैं।
(iii) आर्थिक वृद्धि और विकास-लोकतंत्र सरकार को सभी अन्य रूपों से बेहतर माना जाता है इसलिए इससे बेहतर आर्थिक संवृद्धि और विकास की उपेक्षा की जाती है परन्तु दुर्भाग्यवश लोकतंत्र इस मामले में भी असफल रहा है।
यदि हम पिछले 50 वर्षों के बीच के सभी लोकतांत्रिक तथा तानाशाहियों के कामकाज की तुलना करें तो पाएँगे कि आर्थिक संवृद्धि के मामले में तानाशाहियों का रिकार्ड थोड़ा बेहतर है। ।
(iv) असमानता और गरीबी में कमी-विश्व के अधिकांश देशों में असमानता तथा गरीबी सबसे महत्त्वपूर्ण आर्थिक समस्या है। जैसा कि लोकतंत्र लोगों की सरकार है, इसलिए इससे आर्थिक असमानता को कम करने की अपेक्षा की जाती है। विश्व के सभी लोकतंत्र इस मामले में असफल रहे हैं। अधिकांश लोकतंत्र व्यवस्थाओं में मुट्ठी भर धनकुबेर आय और संपत्ति में अपने अनुपात से बहुत ज्यादा हिस्सा पाते हैं। देश की कुल आय में उनका हिस्सा भी बढ़ता गया है। समाज के सबसे निचले हिस्से के लोगों को जीवन बसर करने के लिए काफी कम साधन मिलते हैं।

|
Updated on:21/07/2023

Similar Questions